GSVM मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा मेनोपॉज़ एवं बोन हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

17 Sep 25, Kanpur स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025) के अंतर्गत जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2025, बुधवार को मेनोपॉज़ एवं बोन हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम (BMD Camp) का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय काला एवं उप प्राचार्या डॉ. ऋचा गिरी , विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रेनु गुप्ता, नोडल ऑफिसर डॉ नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया ।

इस अवसर पर डॉ नीना गुप्ता ने कहा कि रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में कैल्शियम एवं हार्मोनल परिवर्तन के कारण हड्डियों की कमजोरी बढ़ जाती है,।


डॉ रेनू गुप्ता ने मेनोपॉज के पश्चात समय पर स्वास्थ्य संबंधी व हड्डियों की जांच एवं संतुलित आहार के साथ जीवनशैली में सुधार के महत्व के विषय में बताया।

समन्वयक डॉ. शैलेी अग्रवाल द्वारा रजोनिवृत्ति से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं एवं हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस) की रोकथाम के विषय में जानकारी दी गई


, “मेनोपॉज़ को लेकर कई मिथक और भ्रांतियाँ हैं। हम चाहते हैं कि महिलाएँ इसे डर या झिझक से नहीं, बल्कि जानकारी और आत्मविश्वास के साथ स्वीकार करें। उचित देखभाल, नियमित चिकित्सकीय जांच और परिवार का सहयोग इस अवस्था में स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।”




विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 87 महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श एवं बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
BMD जांच में
80 %महिलाओं में osteopenia पाया गया तथा 14% महिलाएं ओस्टियोपोरोसिस से ग्रस्त पाई गई।



कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा व्यक्तिगत परामर्श से संबंधित गतिविधियाँ एवं संतुलित आहार पर मार्गदर्शन दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नो का उत्तर पाया



कार्यक्रम में डॉ श्रुति गुप्ता , डॉ पंखुड़ी जायसवाल डॉ नूर फातिमा सहित सभी संकाय सदस्यों का सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2025-09-17 at 5.03.23 PM
Back To Top